संभल, अप्रैल 8 -- रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव मोलनपुर डांडा में मंगलवार शाम एक पशुशाला में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक गाय और उसकी बछिया गंभीर रूप से झुलस गईं, जबकि उन्हें बचाने पहुंचे एक युवक भी आग की चपेट में आकर घायल हो गया। गांव निवासी कल्यान के घेर में बनी पशुशाला की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे अंदर बंधी गाय और उसकी बछिया बुरी तरह झुलस गईं। पशुओं को बचाने के प्रयास में योगेश नामक युवक भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक झोपड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। घायल पशुओं और युवक का उपचार कराया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...