पशुशालाओं में घुसा बाढ़ का पानी, भूसा सड़ा तो किसानों होगा नुकसान
संभल, सितम्बर 8 -- गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। तोतापुर और बझांगी गांव में बाढ़ का पानी किसानों की पशुशालाओं तक पहुंच गया है। पशुशालाओं में पानी भरने से वहां रखी भूसे की बोंगियां भी डूब गईं। पानी में भीगने के कारण भूसा खराब हो गया, जिससे करीब 10 से 15 किसानों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। अब प्रभावित किसानों के सामने पशुओं को सुरक्षित रखने के साथ ही चारे का इंतजाम करना भी बड़ी चुनौती बन गया है। तोतापुर निवासी किसान राम भरोसे ने बताया कि पशुशाला में पानी भरने से करीब 20 हजार रुपये कीमत का भूसा खराब हो गया। यह भी पढ़ें- बाढ़ के पानी में डूबने से दो किशोरी समेत चार की मौत, कोहराम जगदीश कुमार के अनुसार उनके यहां करीब 40 हजार रुपये का भूसा बर्बाद हुआ है। वहीं बझांगी निवासी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.