आजमगढ़, अप्रैल 7 -- अतरौलिया, संवाददाता। क्षेत्र के पचरी भवनाथपुर गांव में रविवार की रात अज्ञात कारणों से पशुशाला और मकान में आग लगने से दो परिवार के चार मवेशी झुलस गए। दोनों परिवार का लाखों रुपये का गृहस्थी सामान जल कर नष्ट हो गया। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया।अतरौलिया थाना क्षेत्र के पचरी भवनाथपुर गांव निवासी रामदरश निषाद और रामचेत निषाद का घर आस-पास है। घर से सटे मड़ई में पशुशाला बनाए है। रविवार की रात में करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से दोनों व्यक्तियों के पशुशाला में आग लग गई। आग के विकराल रूप लेने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। पशुशाला में बंधे मवेशी आग से घिर गए, ग्रामीणों ने किसी तरह से पशुशाला में बंधी मवेशियों को बाहर निकाला। आग की लपटें उठने से दोनों व्यक्तियों के घरों में भी आग पकड़ लिया। घरों में रखे गृहस्थी के सामान जलने ...