सहारनपुर, फरवरी 27 -- मंगलवार की देर रात्रि थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव रजापुर में पशु व्यापारी से हुई लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट किए हुए करीब एक लाख रुपये भी बरामद किए। एसओ ने बताया कि पुलिस लखनोती से दतौली मुगल जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर तलाशी तो दोनों के पास से करीब एक लाख रुपये बरामद किए। पूछताछ में पकड़े गर गौरव पुत्र धनवीर निवासी बिशनपुर एवं अरुण पुत्र सुखबीर निवासी लखनोती थाना कोतवाली देहात ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर मंगलवार को पशु व्यापारी के साथ लूट की थी। पुलिस ने दोनों का चालान कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...