कुशीनगर, मई 4 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के अतरडीहा में बीते दिनों कुंअर बरती माता मंदिर के समीप सरेह में प्रतिबंधित पशु का अवशेष मिला था। ग्रामीणों ने मौके से एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि दो आरोपी मौका पाकर वहां से भाग निकले थे। फरार दो आरोपियों में से एक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शेष एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं।बीते दिनों प्रतिबंधित पशु का अवशेष मिलने के मामले में ग्रामीणों ने मौके से ढोलहा के टोला गुलहरिया निवासी गैरूल अंसारी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने उसके खिलाफ पशु वध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। इसी मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार की देर रात गड़हिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.