गाज़ियाबाद, मार्च 11 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने पशुवध करने वाले पांच आरोपियों को मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। संभल निवासी आरोपियों से तमंचे, कारतूस, नशीले इंजेक्शन और पशुवध में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए हैं।एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस एबीईएस कट पर चेकिंग कर रही थी। उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि तीन मार्च को डूंडाहेड़ा अंडरपास के पास हुई प्रतिबंधित पशुवध की घटना में शामिल बदमाश फिर से दिल्ली-मेरठ हाईवे के आसपास घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने कई स्थानों पर चेकिंग बढ़ा दी। कुछ देर बाद एबीईएस कॉलेज की ओर से कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चाल...