पीलीभीत, जून 26 -- बिलसंडा। गौशालाओं व पालतू पशुओं की देखरेख में लगे पशु मित्रों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी अमित शुक्ला को दिए गए पत्र में पशुमित्रों ने बताया की विगत माह जिले के समस्त खण्ड विकास अधिकारी समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका , नगर पंचायत को निर्देशित किया गया था कि अपने क्षेत्र व आसपास चोटिल हो रहे निराश्रित गौवंश की देखरेख, प्राथमिक उपचार, सुलभ संचालन हेतु एवं पशुमित्र, पैरावेट, मैत्री को नियुक्त करते हुए उनका पारिश्रमिक भुगतान केयर टेकरों को दिए जाने वाले पारिश्रमिक भुगतान के सापेक्ष एसएफसी पूलिंग,आउट सोर्सिंग से करने को कहा गया था। लेकिन तीन माह बाद भी भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पत्र में मानदेय दिलाने की मांग की गई। पत्र में प्रेम, अवनीश, राहुल, श्याम, सुरेशबाबू और रजत के हस्ताक्षर थे।

हिंदी हिन्दु...