हमीरपुर, जून 24 -- मौदहा, संवाददाता। मंगलवार की देर रात अज्ञात कारणों से पशुबाड़े में आग लगने से नौ बकरियां जल गई। जबकि भूसा और गेहूं सहित एक लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। दमकल दस्ते ने पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। कस्बे को मोहल्ला ब्लॉक के पीछे निवासी अरविन्द कुमार पुत्र गंगादीन आम दिनों की भांति अपने पशुबाडे में पशुओं को बांधकर दूसरे घर चले गए। तभी देर रात में पशु बाडे में भयंकर आग लग गई। जिसमे नौ बकरियां सहित भूसा और गेंहू के साथ अन्य सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और मोहल्ले वालों कडी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग से हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...