मऊ, अप्रैल 12 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव में शनिवार की मध्य रात्रि अज्ञात कारणों से एक पशुबाड़े में आग लग गई। इस घटना में एक गाय झुलस गई। वहीं इसमें रखी एक बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। धर्मागतपुर निवासी सीएसपी संचालक विनोद यादव पुत्र विंध्याचल यादव का पूरा परिवार शनिवार की रात्रि में सोया हुआ था। इस बीच लगभग 2.45 बजे रात्रि में शोर सुनकर परिवार के लोगों की नींद टूट गई। उन्होंने देखा कि उनके पशुबाड़े में आग लग गई है। इसमें बंधी गाय जलकर छटपटा रही है। वहीं इसमें रखी एक बाइक धू-धू कर जल रही है। आनन-फानन में परिजनों ने सबसे पहले गाय को खोलकर बाहर निकाला। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने समरसेबल चलाकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगलनी की इस घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.