लखनऊ, अप्रैल 23 -- लखनऊ,संवाददाता।पीजीआई इलाके में बुधवार देर रात एक किशोर का शव संदिग्ध हालात में पशुबाड़ा में फंदे से लटका मिला। किशोर के घर न आने पर परिजनों ने तलाश की। तो किशोर पशुबाड़े में लटका मिला।हैवतमऊ मवैया गांव निवासी सुरेंद्र पाल किसान हैं। परिवार में पत्नी सुनीता, दो बेटे दीपक और दीपांशु(17)और तीन बेटी हैं। मृतक के बड़े दीपक ने बताया कि दीपांशु दो साल पहले हाईस्कूल में फेल हो चुका था। तब से वह घर पर ही रहता था। दीपांशु मवेशियों की देखरेख और दूध बांटने का काम करता था। बुधवार शाम रोजाना की तरह वह पशुओं को चारा देने और दूध बांटने के लिए निकला था। यह भी पढ़ें- तीन लोगों ने फांसी लगा दे दी जान लेकिन देर रात तक दीपांशु घर नहीं लौटा। तो परिजनों ने चिंता की। परिजन रात करीब साढ़े नौ बजे पशुबाड़ा पहुंचे। वहां देखा कि दीपांशु ने पशुबाड़...