बांदा, नवम्बर 27 -- बांदा। संवाददाता कमासिन क्षेत्र के भाटी गांव में पशुबाड़े में लगी आग से दो भैंस सहित पांच मवेशियों की जलकर मौत हो गयी। पीड़ित ने मुआवजा दिये जाने की मांग की है। विकासखंड कमासिन क्षेत्र के भाटी गांव निवासी हरिश्चंद्र शिवहरे के पशु बाड़े में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर पशुबाड़े में बंधी दो भैंस, तीन बकरियों की जलकर मृत्यु हो गई। घटना के समय हरिश्चंद्र शिवहरे खेतों पर धान की छंटाई कर रहा था। जैसे ही आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो पशुबाड़ा मालिक हरिश्चंद्र को सूचना दी। आसपास के मोहल्ले के लोगों ने इकट्ठा होकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग़ नहीं बुझी, तभी गांव के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों के द्वारा और गांव वालों की मशक्कत के बाद आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.