उरई, अप्रैल 28 -- माधौगढ़। सिरसा दो गढ़ी में पशु बाड़ा में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया।आग से भूसा,छप्पर, कपड़ा,अनाज के साथ साथ दो बछिया झुलस गई। कोतवाली क्षेत्र के सिरसा दो गढ़ी में मंगलवार सुबह राजा भइया सिंह के पशु बाड़ा में अचानक आग लग गई। बाड़ा से आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया।तब तक आग से लगभग 30 क्विंटल भूसा,5 क्विंटल अनाज, छप्पर,चारपाई, कपड़े जलकर राख हो गए।आग से दो बछिया झुलस गई। नायब तहसीलदार भुवनेन्द्र कुमार का कहना है कि लेखपाल सीमा निषाद को मौके पर भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद किसान को अहेतुक सहायता राशि दिलाई जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.