बागेश्वर, जून 30 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कांडा तहसील के भंडारी गोलू मंदिर, ढनौलासेरा (तोक कोनारवे) में नियमानुसार पशुबलि की अनुमति तथा वैध पशुबधशाला के निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप आवश्यक अनुमति प्रदान करने की मांग की। ग्राम प्रधान प्रमोद सिंह के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि नाघर माजिला, कूनाखेत तोक, मंतोली, ढनौलासेरा, गहतड़ी और समरू गांवों के लोगों की इस मंदिर में गहरी आस्था है। उन्होंने बताया कि पूर्वजों के समय से यहां पशुबलि की परंपरा रही है, जो हाईकोर्ट के आदेशों के बाद बंद है। ग्रामीणों का कहना है कि वे न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए नियमानुसार पूजा-अर्चना एवं परंपराओं का निर्वहन करना चाहते हैं। इसक...