कौशाम्बी, अप्रैल 23 -- कृषि विज्ञान केंद्र कौशाम्बी में चल रहे पांच दिवसीय पशुपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ। इस दौरान जिले के युवाओं को डेयरी, बकरी पालन के माध्यम से रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान केंद्र के पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को पशुपालन को वैज्ञानिक तरीके से अपनाने और इसे लाभकारी व्यवसाय बनाने की सलाह दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशु प्रजाति, दाने, हरे चारे, पशु टीका और बीमारियों से रोक थाम और योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को नेपियर घास, ऐज़ोल्ला, कटा चारा और पशु पोषण के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा दुधारू पशुओं एवं बकरी पालन में मिनरल मिक्चर पर विशेष जानकारी ओकमी पशुधन से पुष्पेंद्र ने दी। इसी क्रम में इंडियन इम्यूनो लॉजिकल से पवन सिं...