पशुपालन से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था: सीडीओ
इटावा औरैया, अगस्त 5 -- इटावा। दुग्ध विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे दुग्ध स्वर्ण महोत्सव में जिला स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। 52 प्रशिक्षार्थियों के डेयरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सीडीओ संजय कुमार सिंह ने कहा यरी एवं पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। किसानों को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर पशुपालन करना चाहिए, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो सके। उन्होंने गिर और साहीवाल नस्ल की गायों के पालन को लाभकारी बताते हुए गोसंरक्षण और सहभागिता योजना के माध्यम से गोशालाओं से गाय लेकर पालन-पोषण करने की अपील की। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर गोबर से तैयार जैविक खाद का उपयोग बढ़ाने और पराली न जलाने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- हर पात्र पशुपालक तक पहुंचेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.