बाराबंकी, नवम्बर 29 -- बाराबंकी। आगामी 8 से 15 दिसंबर तक होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता में जिले से पशुपालन विभाग में कार्यरत गौरव वर्मा प्रधान सहायक तथा पंचायत विभाग में कार्यरत सुनील कुमार कनौजिया का चयन खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा किया गया है। इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन सांता कुंज फुटबॉल ग्राउंड एथलेटिक स्टेडियम तथा कैमपाल फुटबॉल ग्राउंड गोवा में होगा। टीम में 22 पुरुष खिलाड़ी तथा एक टीम मैनेजर और एक टीम प्रशिक्षक सहित 24 सदस्य प्रतिभा करेंगे। जिसमें जिले से दो कर्मचारी गौरव वर्मा व सुनील कुमार कनौजिया का चयन होने पर कर्मचारियों ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...