धनबाद, मार्च 31 -- धनबाद पशुपालन विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां लाखों रुपए की महत्वपूर्ण लैब मशीनें बिना उपयोग के धूल खा रही हैं। विभागीय परिसर के एक कमरे में 10 से अधिक बैक्टीरियोलॉजिकल इनक्यूबेटर और हॉट एयर ओवन मशीनें लंबे समय से बेकार पड़ी हैं, जिससे उनकी स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। जानकारी के अनुसार बैक्टीरियोलॉजिकल इनक्यूबेटर का उपयोग बैक्टीरियल संक्रमण की पहचान और विभिन्न लैब जांचों के लिए किया जाता है। इसके माध्यम से सैंपल को नियंत्रित तापमान पर रखकर सूक्ष्म जीवों की वृद्धि का अध्ययन किया जाता है। वहीं, दूध और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच में भी यह मशीन अत्यंत उपयोगी साबित होती है। इसके बावजूद इन मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।इसी तरह हॉट एयर ओवन मशीन का उपयोग सैंपल को सुखाने और प्रयोगशाला क...