अलीगढ़, जनवरी 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र स्थित फायर ब्रिगेड कॉलोनी में शनिवार को दिनदहाड़े पशुपालन विभाग के कर्मचारी के घर में चोरी हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले में फायर ब्रिगेड कॉलोनी निवासी नवीन कुमार गुप्ता ने तहरीर दी है। इसमें कहा है कि वह पशुपालन विभाग में कार्यरत हैं। शनिवार को किसी काम से नोएडा गए थे। बेटी कोचिंग गई थी। घर पर पत्नी अकेली थीं। दोपहर में पत्नी छत पर धूप में बैठी थीं। तभी दोपहर 12 से एक बजे के बीच बदमाश किसी तरह गेट खोलकर अंदर घुसे और घर में रखी 90 हजार रुपये की नकदी, जेवरात व नकदी चुराकर ले गए। इंस्पेक्टर बन्नादेवी विजय सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...