बुलंदशहर, नवम्बर 13 -- गुरुवार को दानपुर ब्लॉक के गांव दानगढ़ में पशु पालन विभाग द्वारा पंडित दीन दयाल आरोग्य शिविर का आयोजन पशुपालन विभाग द्वारा किया गया। मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख आंनद कुमार लोधी एवं ग्राम प्रधान शिव कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। अतिथियों ने विधि विधान से गौपूजन किया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.राम कुमार द्वारा ग्रामवासियों को विभागीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। शिविर में पशु चिकित्साधिकारी डॉ सत्येंद्र कुमार,डॉ मनोज कुमार नरोरा, डा अजय प्रताप सिंह, डॉ शिवम् कुमार,वीरेंद्र कुमार,नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...