हमीरपुर, मार्च 26 -- राठ। ब्लॉक परिसर के सभागार में पशुपालन विभाग द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पशुपालन का पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रबंधन की जानकारियां दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को सुधार करना और पशुधन की गुणवत्ता में सुधार करना है। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों द्वारा पशुपालकों को सरकारी योजनाओं की विभिन्न जानकारी दी गई ताकि वह अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। पशुपालकों को जागरूक करते हुए सही देखभाल और प्रबंधन से पशुधन आय बढ़ाने का मजबूत साधन बन सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...