रांची, जनवरी 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पशुपालन के क्षेत्र में झारखंड आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया की तकनीक को ग्रहण कर सकता है। नस्ल सुधार की दिशा में ऑस्ट्रेलिया के प्रयोग को अपनाने को लेकर कृषि विभाग गंभीर है। झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पशुपालन की तकनीक के आदान-प्रदान के लिए रांची में महत्वपूर्ण बैठक हुई। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और ऑस्ट्रेलिया एग्रीकल्चरल काउंसलर किरण करामिल के बीच यह बैठक हुई। आपको बता दें कि 16 दिसंबर को इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के साथ बैठक हुई थी। मंगलवार को इसी चर्चा की अगली कड़ी में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने ऑस्ट्रेलिया एग्रीकल्चरल काउंसलर किरण करामिल के साथ बैठक की। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया है कि पशुपालन के क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया की तकनीक सबसे बेहतर और सफल...