पशुपालक दीदियों को वैज्ञानिक पद्धति से बकरी पालन के सीखाए गए गुर
जहानाबाद, जून 24 -- अरवल, निज प्रतिनिधि जीविका के तत्वावधान में बुधवार को जिले के कलेर प्रखंड अंतर्गत इस्माइलपुर पंचायत के इस्माइलपुर कोयल गांव में बकरी विक्रय केंद्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने पशुपालक दीदियों को वैज्ञानिक पद्धति से बकरी पालन अपनाने, पशुओं के नियमित टीकाकरण एवं बेहतर प्रबंधन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की तथा जीविका द्वारा संचालित आजीविका संवर्धन कार्यक्रमों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय पशुपालक दीदियों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण बकरियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा क्षेत्र में बकरी पालन व्यवसाय को प्रोत्साहित कर उनकी आजीविका सुदृढ़ करना है। यह भी पढ़ें- पशुपालक दीदियों को वैज्ञानिक पद्धति से बकरी पालन के सीखाए गए गुर आयोजित विक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.