रामगढ़, जून 6 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर पतरातू में पशुपालक और लाभुकों के बीच गाय-बैल और बतख के चुजों का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष रीता देवी, बीडीओ मनोंज कुमार गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि सीताराम मुंडा आदि शामिल थे। बताया गया कि इस योजना का लाभ लेने वालो में मोहराय बेदिया, सुखनाथ मुंडा, बासु बेदिया, लखन बेदिया और पार्वती देवी,सोनामती देवी, पातो देवी,सुकरी देवी, मंजु देवी,सोमतिया देवी सहित अन्य लाभुक शामिल हैं। मौके पर पशुपालन पदाधिकारी अमित कुमार,मनोज पंडित,परमानंद राजीव, मनोंहर मुंडा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...