मुजफ्फरपुर, मई 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भगवानपुर स्थित जिला स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केन्द्र का डीएम सुब्रत कुमार सेन ने निरीक्षण किया। उन्होंने पशुपालकों और मछुआरों को नवीन तकनीक से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि जिले में पशुपालन एवं मत्स्य क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने को प्रेरित किया।जिला पशुपालन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मेहता ने तीन बकरी वितरण योजना, तीन सुअर वितरण योजना, 10 से 100 बकरी फार्म योजना, बॉयलर एवं लेयर मुर्गी पालन योजना की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त पशुओं में बांझपन निवारण शिविर, नियमित टीकाकरण एवं उपचार सेवाओं की भी समीक्षा की गई। सरकार की मोबाइल वेटनरी यूनिट सेवा को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। 1962 कॉल सेंटर के माध्यम से पशुपालकों के घर तक पशु चिकित्सा से...