रांची, मार्च 25 -- रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय में वैज्ञानिक गोपालन एवं बकरीपालन विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार को हुआ। इसमें कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), बांका बिहार द्वारा प्रायोजित 20 पशुपालकों ने भाग लिया। समापन समारोह में पशु चिकित्सा संकाय के डीन डॉ एमके गुप्ता तथा प्रसार विभाग के अध्यक्ष डॉ आलोक कुमार पांडेय ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...