कानपुर, मार्च 20 -- सरसौल। विकास खण्ड सरसौल में पशुपालकों व विभागीय कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पशुपालकों को पशुपालन से जुड़ी तकनीकों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। पशुपालन से जुड़ी वैज्ञानिक तकनीकों, पशु स्वास्थ्य देखभाल और सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा पशुपालन विभाग की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया जिनमें मुख्य रूप से मोबाइल वेटरनरी यूनिट टोल-फ्री नंबर 1962 के माध्यम से पशुओं के घर पर मुफ्त इलाज की सुविधा, राष्ट्रीय पशुधन मिशन एवं चारा विकास योजना उन्नत किस्म के चारे की आपूर्ति और प्रोजेक्ट लागत पर अनुदान, पोल्ट्री एवं मुर्गी पालन योजनाएं, बैकयार्ड मुर्गी पालन और पोल्ट्री पालिसी 2022 के तहत ब्याज...