हरदोई, मार्च 18 -- हरपालपुर। राजकीय पशु चिकित्सालय में बुधवार को विकास खण्ड स्तरीय पशुपालकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य और बेहतर देखभाल के प्रति जागरूक करना था। राजकीय पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.हरीमोहन ने पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों, उनके लक्षणों और बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी पशुपालकों को दी। उन्होंने पशुपालकों को सलाह दी कि बीमारी के लक्षण दिखने पर बिना देरी किए चिकित्सक से परामर्श लें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।तथा सरकार द्वारा पशुपालकों के हित में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। अवनीश पांडेय, रामरहीस, संजीव कुमार, अजय कुमार, हरिनाम सिंह, महेश सिंह सहित कई पशुपालक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...