पशुपालकों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
हरदोई, मार्च 14 -- पाली। कस्बा स्थित पशु चिकित्सालय में गुरुवार को प्रशिक्षण एवं प्रसार योजना के अंतर्गत पशुपालकों का ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए पशुपालकों को पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। पशु चिकित्सा अधिकारी भरखनी डॉ. धर्मेंद्र वर्मा ने पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण, टीकाकरण, संतुलित आहार, स्वच्छता तथा पशुओं में होने वाली बीमारियों की रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों को समय-समय पर पशुओं का टीकाकरण कराने और किसी भी प्रकार के बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी। इस दौरान पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन तकनीकों से भी अवगत कराया गया, जिससे कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त किया जा सके। कार्यक्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.