गोपालगंज, मई 3 -- कुचायकोट। पशुपालन करने वाले बेरोजगार युवकों व किसानों के लिए सरकार ने एक बेहतर योजना लाई है। इच्छुक युवक व किसान इस योजना का लाभ लेकर गाय पालन कर सकेंगे। बताया गया कि समग्र गव्य विकास योजना के तहत पशुपालन करने के लिए लाभुकों को आठ लाख रुपए तक का सब्सिडी मिलेगी।

योजना का उद्देश्य योजना का उद्देश्य ग्रामीण स्तर तक पशुपालन के लिए बेरोजगार युवकों व पशुपालन करने वाले इच्छुक लोगों को प्रोत्साहित करना है। गाय, भैंस व बकरी आदि का पालन करने से दुग्ध की उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी होगी। पशुपालन करने वाले पशुपालकों के आय का श्रोत भी बढ़ेगा।

सुविधाएं और अनुदान योजना के माध्यम से पशुपालकों को मवेशी चिकित्सा, डेयरी फार्म के उपकरण व प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध होगी। पशुपालकों को इस योजना के तहत 50-75 फ़ीसदी तक अनुदान मिलेगा। अत्यंत...