चाईबासा, जुलाई 10 -- चाईबासा, संवाददाता। जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला गव्य विकास कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, भौतिक उपलब्धियों एवं लाभुकों तक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने विभाग अंतर्गत संचालित दो गाय वितरण योजना, पांच गाय वितरण योजना तथा दस गाय वितरण योजना के भौतिक प्रतिवेदन का अवलोकन करते हुए योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से संचालन सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: जोड़ा बैल वितरण योजना के लिए आवेदन शुरू ...