बेगुसराय, मार्च 11 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय मैदान में बुधवार को बिहार डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग विभाग द्वारा आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 एवं बेहतर पशु स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए आधारभूत व्यवस्थाएं के तहत पशु बांझपन निवारण चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन स्थानीय विधायक सह विभागीय मंत्री सुरेंद्र मेहता ने ने दीप प्रज्वलित कर लिया। उन्होंने कहा कि पशुपालकों के समृद्धि के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। शिविर का उद्देश्य बिहार के सभी किस्म के किसानों को सरकार द्वारा चलाए गए योजनाओं व कार्यक्रमों से अवगत कराना है ताकि किसान जागरूक होकर सरकारी लाभ को प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार बिहार के सबसे पशुपालकों की चिंता करती है इसलिए बकरी पालन, गाय पालन, सुअर पालन, मत्स्य पालन के लिए सरकार प्...