नोएडा, मई 28 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। गर्मी से गोवंशों को बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार सचान ने बताया कि जिले में संचालित 18 गोशालाओं और पशुपालकों को गर्मी के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पशुओं को किसी भी हालत में तेज धूप में न रखा जाए। उन्हें शेड या कमरे के अंदर रखा जाए। शेड को चारों ओर से इस तरह ढका जाए कि गर्म हवा और लू सीधे पशुओं तक न पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...