बेगुसराय, जनवरी 28 -- बीहट, निज संवाददाता। हर्ल ग्रांउड में बुधवार को तीन दिवसीय बिहार डेयरी और पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। बिहार डेयरी व पशु प्रदर्शनी का उद्घाटन सूबे के डेयरी, मत्स्य एवं पशु पालन मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने दीप प्रज्वलित कर किया। सूबे के मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि बिहार सरकार पशुपालन को बढ़ावा देने तथा पशुपालकों की समृद्धि की दिशा में कार्य कर रही है। डेयरी एवं पशु प्रदर्शनी कार्यक्रम के जरिये पशुपालकों को पशुपालन को लेकर बहुत कुछ जानने और सीखने का अवसर मिलता है। कृषिका तथा बिहार के डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की मेजबानी में हुए बिहार डेयरी एवं पशु प्रदर्शनी में न केवल बिहार के अनेक जिलों बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से पशुपालक पशुधन के साथ शामिल हुए हैं। डेयरी तथा पशुपालन से संबंधित साम्रगियों की कुल 40 कंपन...