अल्मोड़ा, मई 24 -- अल्मोड़ा। राज्य आंदोलनकारी ब्रह्मानन्द डालाकोटी ने पशुपालकों की समस्याओं को लेकर सीएम, पशुपालन मंत्री व डीएम को ज्ञापन भेजा। कहा कि पशुपालकों के पशुओं को ना ही उचित इलाज मिल रहा है। ना ही पशुओं का बीमा किया जा रहा है। बीमित पशुओं का बीमा क्लेम भी कंपनियां नहीं दे रही हैं। उन्होंने साइलेज में अनुदान बढ़ाने, हरा चारा पैदा करने के लिए किसानों को सहायता आदि की भी मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...