खगडि़या, मार्च 26 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में पशुपालन को सशक्त बनाने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र के वार्ड संख्याझ्र37 अंतर्गत हरदाशचक स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में बुधवार को पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चयझ्र2 कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पशुपालकों की आर्थिक मजबूती के लिए इस तरह के शिविर अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि पशुओं में बांझपन की समस्या किसानों के लिए बड़ी चुनौती होती है, जिसे वैज्ञानिक तरीके से दूर कर उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरक...