पशुपतिनाथ मंदिर से चोरी करने वाले चार गिरफ्तार
कानपुर, मई 16 -- कल्याणपुर। रावतपुर के राणा प्रताप नगर स्थित पशुपति नाथ मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बुधवार रात चोरों ने मंदिर के दो दानपात्र तोड़कर नकदी पार कर दी थी। इसके साथ ही तांबे-पीतल के बर्तन भी ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शनिवार को पुलिस ने केशवपुरम से चारों आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान पनका, बहादुरनगर निवासी रामजी, शास्त्री नगर निवासी आफताब अंसारी उर्फ अल्ताफ, कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी कमल कुमार और कल्याणपुर के रामू के रूप में हुई है। रावतपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि चोरी का माल बरामद कर चारों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.