लखनऊ, जनवरी 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को प्रदेश के 14 जिलों के 18 वृहद गो संरक्षण केन्द्रों का वर्चुवल लोकार्पण किया। इसके तहत मिर्जापुर में तीन, बरेली एवं कानपुर देहात में दो-दो तथा आजमगढ़, कासगंज, उन्नाव, बुलन्दशहर, श्रावस्ती, अम्बेकरनगर, बाराबंकी, सुलतानपुर, फिरोजाबाद, रायबरेली एवं बदायूं में एक-एक वृहद गोसंरक्षण केन्द्रों का शत-प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इन 18 गो संरक्षण केन्द्रों की कुल निर्माण लागत रुपये 28 करोड़ 82 लाख है। प्रत्येक केंद्र में लगभग 400 गोवंश को संरक्षित किया जा सकता है। श्री सिंह ने इस अवसर पर कहा कि गोवंशों के भरण-पोषण, संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। गोआश्रय स्थलों के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान र...