बरेली, फरवरी 27 -- आंवला। क्षेत्रीय विकास और जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने कैंप कार्यालय पर तहसील के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में ढिलाई और जनसमस्याओं की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगामी त्योहारों को लेकर विद्युत विभाग को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 'रंग की चौपाई' के जुलूस के दौरान कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नीचे लटकते तार अवरोध न बनें। बांस-बल्लियों पर लटके बिजली तारों पर नाराजगी जताई है।‍ उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफियाओं को चिह्नित कर कार्रवाई करें। यहां एसडीएम विदुषी सिंह, सीओ नितिन कुमार, अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार, विद्युत विभाग से दुर्गेश कुमार, कामेश कुमार, विशाल वर्मा, वन व...