बस्ती, अप्रैल 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय परिसर में पशुधन प्रसार अधिकारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर में हुए अधिवेशन में चुनाव अधिकारी डॉ. फजील खान की देखरेख में पदाधिकारी चुने गए। यहां पर सर्वसम्मत से विमल कुमार आनंद अध्यक्ष, विजय कुमार उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र कुमार मंत्री, भानूप्रताप सिंह संयुक्त मंत्री, रामेन्द्र जायसवाल कोषाध्यक्ष, शिवदास लेखा सम्प्रेक्षक निर्वाचित घोषित किया गया।द्विवार्षिक अधिवेशन को सम्बोधित करते हुये राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राम अधारपाल ने कहा कि देश और प्रदेश के कर्मचारी कठिन दौर से गुजर रहे हैं। उनकी जायज मांगों पर भी विचार नहीं किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- धकोकसं की जोगीडीह शाखा का पुनर्गठन पुरानी पेंशन बहाल किये जाने औ...