धनबाद, मई 27 -- धनबाद, संवाददाता। 21वीं पशुधन गणना कार्य में लगे प्रगणकों ने लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर जिला पशुपालन पदाधिकारी कार्यालय और डीसी कार्यालय में आवेदन सौंपा। धनबाद नगर निगम और विभिन्न ग्राम पंचायतों में सर्वेक्षण कार्य कर रहे प्रगणकों ने कहा कि उन्होंने सरकार के निर्देशानुसार घर-घर जाकर पशुधन से संबंधित आंकड़ों का संग्रह किया, लेकिन अब तक उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। प्रगणकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द उनके बकाया मानदेय का भुगतान किया जाए ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। आवेदन सौंपने के दौरान प्रगणकों ने अधिकारियों से सकारात्मक पहल करने की अपील भी की। मौके पर संजय सिंह, भोला नाथ राम, निरंजन ठाकुर, प्रियंका कुमारी, विजय लक्ष्मी, अर्चना कुमारी, चंद्रावती हेंब्रम और मधेश्वर नाथ भगत मौजू...