मेरठ, मार्च 13 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के पशुधन उत्पादन प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 13 से 17 मार्च तक पशुधन उत्पादों का मूल्य वर्धन : उद्यमिता और रोजगार के लिए वरदान" विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने किया। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था के रूपांतरण और युवाओं के लिए स्थायी आजीविका के सृजन में मूल्य वर्धित पशुधन उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि इनक्यूबेशन केंद्र उभरते उद्यमियों के लिए मार्गदर्शन, आवश्यक बुनियादी ढांचा, बाजार संपर्क और वित्त पोषण के अवसर उपलब्ध कराएंगे। यह केंद्र छात्रों और युवा उद्यमियों के लिए एक लॉन्चिंग पैड के रूप ...