नैनीताल, जून 2 -- मुक्तेश्वर, संवाददाता। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान मुक्तेश्वर के प्रसार शिक्षा अनुभाग की ओर से विश्व दुग्ध दिवस के मौके पर मंगलवार को संस्थान परिसर में एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों को दुग्ध उत्पादन, दुग्ध संरक्षण, पशुधन आधारित कृषि एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान वैज्ञानिक प्रभारी संयुक्त निदेशक डॉ. शेर सिंह की। कार्यक्रम में 6 गांवों से लगभग 30 किसानों ने प्रतिभाग किया। डॉ. मनीष तोमर ने किसानों को दुग्ध संरक्षण की वैज्ञानिक विधियों और पशुधन के बहुआयामी उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पशुओं के उचित प्रबंधन, दुग्ध गुणवत्ता बनाए रखने और गोबर के वैज्ञानिक उपयोग के संबंध में भी जानकारी साझा की। यह भी प...