नैनीताल, अप्रैल 2 -- मुक्तेश्वर, संवाददाता। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) मुक्तेश्वर में डेयरी विकास विभाग पंजाब की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पंजाब के 12 डेयरी इंस्पेक्टर एवं उपनिदेशक (डेयरी) ने सहभागिता की।कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. यशपाल सिंह मलिक के निर्देशन में किया गया। जिसका उद्देश्य डेयरी क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों को पशु स्वास्थ्य, रोग प्रबंधन एवं आधुनिक डेयरी तकनीकों के संबंध में उन्नत जानकारी प्रदान करना था। विशेषज्ञ वैज्ञानिकों ने पशुओं में होने वाले प्रमुख विषाणुजनित रोगों, उनके लक्षण, रोकथाम एवं नियंत्रण के उपायों के बारे में बताया । संस्थान के वैज्ञानिकों व आयोजकों ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए। यहां संस्थान के निदेशक डॉ. राघवेंद्र भट्टा, डॉ. शेर...