पशुओं में लंपी स्किन डिजीज को लेकर सरकार सतर्क
नई दिल्ली, अगस्त 19 -- -दिल्ली सरकार ने पशुपालकों से की टीकाकरण की अपील नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पशुओं में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) को लेकर दिल्ली सरकार सतर्क हो गई है। दिल्ली सरकार के विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को विकास आयुक्त और पशुपालन विभाग के निदेशक के साथ समीक्षा बैठक के बाद बताया कि राजधानी में इस बीमारी के छिटपुट मामले ही सामने आए हैं। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
टीकाकरण की प्रक्रिया मंत्री ने बताया कि विकास विभाग के अंतर्गत आने वाली पशुपालन इकाई राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बीमारी की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है। केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार बीमारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। मंत्री ने जानकारी दी कि दिल्ली में एलएसडी के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.