पशुओं में लंपी बीमारी की आहट से विभाग अलर्ट, 72 हजार डोज मंगवाई
शामली, जुलाई 31 -- जिले में भी पशुओं में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) बीमारी ने दस्तक दे दी है। ऊन क्षेत्र के ताना में दो पशुओं में लंपी बीमारी की पुष्टि होने के बाद संक्रामक वायरल बीमारी के प्रकोप का खतरा बढ़ गया है। पशु पालन विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। विभाग ने इस पर अंकुश लगाने के लिए 72 हजार डोज लखनऊ से मंगायी है। पशु चिकित्सालयों और फील्ड कर्मचारियों को गांव-गांव निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पशुपालकों से अपील की गई है कि यदि किसी गाय या भैंस में लंपी बीमारी जैसे लक्षण दिखाई दें तो स्वयं उपचार करने के बजाय तत्काल निकटतम पशु चिकित्सक या पशुपालन विभाग को सूचना दें। प्रदेश में विभिन्न जनपदों के पशुओं के साथ ही लंपी सक्रामक वायरल बीमारी शामली जनपद में भी पहुंच गयी । ऊन के ताना में लंपी बीमारी से ग्रस्त पशु मिले है। पशु चिकित्सकों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.