आजमगढ़, दिसम्बर 20 -- फरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। निजामाबाद कस्बे के वार्ड नंबर एक संत रविदास नगर में पशुओं में संक्रामक रोग फैल गया है। जिससे दर्जनभर से अधिक मवेशी बीमार हैं। पशु मुंहपका खुरपका, एफएमडी रोग से पीड़ित हैं। एक गाय कीमौत भी हो गई है। करीब एक सप्ताह से लोगों के मवेशी बीमार चल रहे हैं। गायों के मुंह से झाग आ रहा है। खाना बंद कर दिया है। कस्बा में पशु अस्पताल तो बना है, लेकिन डॉक्टर नहीं रहने कारण पशुओं का उपचार नहीं हो पा रहा है। बेबस पशुपालक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...