जहानाबाद, फरवरी 16 -- मेहंदीया, निज संवाददाता। प्रखंड में पशुओं में खुरहा रोग से बचाव को लेकर टीकाकरण का कार्य शुरू हो गया है। पशु अस्पताल के चिकित्सक अतहर इमाम ने बताया कि प्रत्येक पंचायत के लिए अलग अलग टीकाकर्मी नियुक्त किए गए हैं। उन्हें प्रतिदिन 100 पशुओं को टीकाकरण करना है। चार माह से लेकर ऊपर के सभी उम्र के पशुओं को खुरहा का टीकाकरण किया जाएगा। जो जानवर 3 माह से ऊपर गर्भ धारण किये हूए हैं, उन्हें टीकाकरण नहीं करना है। प्रत्येक वर्ष इस समय खुरहा का प्रचलन बढ़ जाता है। जिससे पशु जख्मी हो जाते हैं और कई पशुओं की मौत हो जाती है। इसलिए सरकार द्वारा समय से पूर्व इन सभी पशुओं को टीकाकरण शुरू कराया गया है। टीकाकरण 16 फरवरी से शुरू होकर 8 मार्च तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...