पशुओं पर लंपी बीमारी का कहर, विभाग ने तेज किया टीकाकरण
शामली, अगस्त 21 -- शामली। जिले में पशुओं में लंपी बीमारी फैलने की आशंका को लेकर किसानों और पशुपालकों में चिंता बढ़ गई है। जलालाबाद क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन पशुओं की मौत हो चुकी है जबकि जिलेभर में यह आंकड़ा कहीं अधिक है। हालांकि पशुपालन विभाग लंपी बीमारी पशुओं की मौत होने इंकार कर रहा है। जबकि पशुपालकों का कहना है कि जिन पशुओं की मौत हुई है। उन सभी में लंपी बीमारी के लक्षण थे। वहीं पशु चिकित्सा विभाग ने बीमारी की रोकथाम के लिए गांव-गांव टीमें गठित कर पशुओं का टीकाकरण कराने का दावा किया है। गुरुवार को उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पशुओं को लंपी बीमारी से बचाने के लिए नियमित रूप से टीकाकरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक शामली क्षेत्र के गांव सिलवर में 600, सिक्का में 250, गोमतीपुर में 250, करौड़ी व मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.