मिर्जापुर, मई 31 -- हलिया। क्षेत्र के हथेड़ा और सुबाव गोआश्रय स्थल का शनिवार को एसडीएम लालगंज अजीत कुमार और बीडीओ हलिया विजय शंकर त्रिपाठी ने गौ आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पशुओं को लू से बचाव के इंतजाम करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी दशा में पशुओं को दिक्कत न होने पाए। इसके अलावा पशुओं को हरा चारा और पशु आश्रय स्थल के आसपास पौधरोपण के लिए गड्ढे की खोदाई कराने की हिदायत दी। एसडीएम के निरीक्षण में जिला पंचायत से निर्मित पशु आश्रय स्थल हलिया में 191 गोवंश मिले। इसके बाद उन्होंने भूसा, चूनी आदि के स्टाक का निरीक्षण किया। एसडीएम ने केयर टेकरों से पशुओं को हरा चारा दिए जाने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया गया कि दस विस्वा भूमि में हरा चारे की बुवाई की गई है। पशु आश्रय स्थल के गोदाम में 25 कुंतल भूसा मिला। एसडीएम ने पशु...