लखीमपुरखीरी, जनवरी 23 -- पशुओं को मुहपका व खुरपका रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा। गांव-गांव जाकर पशु चिकित्सा विभाग की टीम टीकाकरण करेगी। गुरुवार से टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। सीडीओ अभिषेक कुमार ने टीकाकरण के लिए टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डीडीओ गजेन्द्र सिंह, सीवीओ डा. दिनेश सचान व नोडल अधिकारी डॉ. हनी सक्सेना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. दिनेश सचान ने बताया कि पशुओं को रोगों से बचाव के लिए अभियान चलाकर टीकाकरण किया जाएगा। 45 दिनों के इस अभियान की शुरुआत गुरुवार से हुई जो 10 मार्च तक चलेगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए 45 टीमों का गठन किया गया है। इसकी मानीटरिंग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने बताया कि छह लाख 98 हजार से डोज वैक्सीन जिले में आ चुकी है जो ब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.